बिलारी। अधिवक्ता एकता मंच की जिला स्तरीय बैठक में मुरादाबाद की न्यायिक अदालतों में कार्य संचालन को लेकर कई समस्याएं बताईं। वकीलों की समस्याओं के समाधान के लिए मंच का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही न्यायिक अधिकारियों से मिलेगा।
स्टेशन रोड रेलवे ओवरब्रिज के निकट ढकिया नरु आंबेडकर पार्क परिसर में रविवार सुबह अधिवक्ता एकता मंच की बैठक में संगठन की मजबूती के लिए वकीलों की आपसी एकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि कहीं भी वकीलों के उत्पीड़न और शोषण का मामला सामने आए तो उसका एकजुटता से मुकाबला किया जाए। जिले के ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील में भी वकीलों को अभियान चलाकर मंच का सदस्य बनाया जाए।
मंच पदाधिकारियों ने स्थानीय समस्याएं उठाते हुए कहा कि बिलारी नगर के मुख्य बाजार में दुकानों के आगे अस्थायी अतिक्रमण की पुरानी समस्या है। नगरपालिका प्रशासन से अस्थायी अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। उन्होंने बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग का भी मुद्दा उठाया। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष चौधरी लखनवीर सिंह और संचालन आदेश कुमार सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर सतीश पाल सिंह, सुरजीत सिंह यादव, शरीफ अहमद खां, आशीष भटनागर, दिलदार हुसैन, राजू गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता व संतोष कुमार आदि रहे। संवाद