फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा जिला कमेटी पर पूर्व पदाधिकारियों ने उठाए सवाल

Wed, 15 Apr 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाजपा जिला कार्यालय को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहा विरोध अब जमीन पर उतरने लगा है। मंगलवार को ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बीएसएम इंटर काॅलेज अदलपुर में बैठक कर पूर्व पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी के चयन पर सवाल उठाए। साथ ही परिवारवाद और अपराधी मुकदमों में नामजदों को शामिल करने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक बीएसएम इंटर कॉलेज अदलपुर में हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी में परिवारवाद, जातिवाद और गंभीर मुकदमों में नामजद लोगों को बढ़ावा दिया है। उन्हें कार्यकारिणी में स्थान देकर पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।

ठाकुरद्वारा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने देहात क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्व नहीं दिया। सिर्फ महानगर के लोगों को ही संगठन में स्थान दिया है। चौहान, बिश्नोई और अन्य जातियों का संगठन में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने आपराधिक मुकदमों में नामजद को भी संगठन में शामिल करने पर आपत्ति जताई। मनोज चौहान ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष से पांच दिन पहले शिकायत कर चुके हैं। जरूरत पड़ी तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी शिकायत की जाएगी। इस दाैरान सचिन राणा, राजपाल सिंह, दिग्विजय सिंह चौहान, दिनेश वर्मा, संजीव चौहान, अखिलेश बिश्नोई आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष आकाश पाल का कहना है कि कार्यकारिणी के चयन में सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। आरोप लगाने वाले पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पदाधिकारियों का चयन सभी की सहमति से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें