फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार अपना विशवास खो चुकी है, किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा जिम्मेदार: बेगम नूरबानो

Mon, 07 Dec 2020 03:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करतीं पूर्व सांसद बेगम नूरबानो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा कि नमन कीजिए उन किसानों को जो देशभर के किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने वाली नीतियों के विरोध में लड़ रहे हैं और दिल्ली की ठंड में भी खुले आसमान के नीचे सड़क पर सो रहे हैं। 
विज्ञापन


इन्होंने आठ दिसंबर को 'भारत बंद' का आह्वान किया है, इनका साथ दीजिए! ये हमारी और आपकी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यूएन प्रमुख, ब्रिटेन के 36 सांसदों ने भारत में किसान आंदोलन का समर्थन जताया। भाजपा के काले इरादे देश ही नहीं विदेश में भी इनको बेनकाब कर चुके हैं। 

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे। कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है। हम किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। आठ दिसंबर के भारत बंद को सभी लोग अपना समर्थन दें। यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें