फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को दिया मदद दिलाने का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रालोद नेता एवं पूर्व विधायक विजय यादव मंगलवार को गांव लालापुर पीपलसाना पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के हमले में मृतक संतोष देवी सैनी के परिजनों से मुलाकात की। संतोष की मौत पर दुख व्यक्त किया। अधिकारियों से वार्ता और आश्वासन के बाद ही पुलिस की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने गांव में लोगों के साथ पंचायत की। उनसे सोमवार को तेंदुए के हमले के बारे में जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव में पहुंचा। पूर्व विधायक ने बताया कि महिला का अंतिम संस्कार अधिकारियों से वार्ता के बाद ही हो सका। इस संबंध में उन्होंने डीएफओ से फोन पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया है। वहीं अंतिम संस्कार के लिए भी वन विभाग ने सहायता राशि दी है। पूर्व विधायक के अनुसार उन्होंने डीएफओ से मृतक के पुत्र को संविदा पर वन विभाग में नौकरी देने की मांग भी की है। जिस पर डीएफओ ने उन्हें मृतका के पुत्र को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया है। पूर्व विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते आतंक पर रोक के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें