फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी बृजलाल: ' दलितों के प्रति सपा नेताओं में गुबार, सीएम रहते अखिलेश ने एक लाख को किया था पदावनत'

Fri, 16 May 2025 09:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

भाजपा सांसद और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने सपा पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सांसद रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की, जो एससी-एसटी एक्ट के तहत दंडनीय है और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता बृजलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि सपा के लोगों में दलितों के प्रति गुबार भरा है। सांसद रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी उसी इरादे से की है।

विज्ञापन


इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर सपा सांसद को जेल भेजना चाहिए। शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। भाजपा सांसद ने कहा कि सैनिक को जाति की निगाह से नहीं देखना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए एक लाख दलितों को पदावनत किया था। लखनऊ में आंबेडकर पार्क का नाम बदलकर उसे लोहिया पार्क में तब्दील कर दिया। पट्टिका तोड़कर फेंक दी। छह सितंबर को हज हाउस का उद्घाटन था।
विज्ञापन


आजम खान ने बाबा साहब को भूमाफिया कहा था। सपा के लोगों की मानसिकता ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वाराणसी कचहरी ब्लास्ट के एक आतंकी की मौत हो गई थी। इस मामले में उनके खिलाफ अखिलेश सरकार ने हत्या का केस दर्ज किया।

सीबीआई ने केस को झूठा साबित किया। अंत में भाजपा सरकार आने पर उस केस को समाप्त किया गया। आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार ने 14 आतंकियों का केस वापस लिया था, लेकिन कोर्ट के चलते केस वापस नहीं हो सका।

सपा का इतिहास आतंकियों को मुकदमे से छोड़ने का रहा है। वहीं कांग्रेस ने संविधान के साथ काफी खिलवाड़ किया।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में तुर्किये और चीन भी हारा
पूर्व डीजीपी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की सेनाओं ने आतंकियों के नौ अड्डों को समाप्त किया। आतंकियों का सहयोग करने पर पाकिस्तान के हवाई अड्डों को बर्बाद किया। इस युद्ध में तुर्किये के ड्रोन और चीन के एचक्यू -9 एवं अवाक्स को देश की सुरक्षा प्रणाली ने हवा में ध्वस्त किया।

इस कारण दोनों देश हारे हैं। चीन के हथियारों का शेयर गिर चुका है। अब देश के सांसद पाकिस्तान के झूठ को विदेश में जाकर बेनकाब करेंगे। सरकार इस मामले में निर्णय ले रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें