फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूर्व पार्षद को दुकान में घुसकर पीटा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के पीतल नगरी में दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने भाजपा के पूर्व पार्षद निशांक शर्मा के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद निशांक शर्मा की पीतल नगरी गेट के पास दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान चार युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने आते ही उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने मारपीट करने लगे। परिचित अनूप मिश्रा बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आस पड़ोस के लोग मौके पर जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज से आरोपियों की पहचान गोविंद नगर निवासी अंकुर चौहान, पंकज शर्मा, अरुण चौधरी और लोकेश के रूप में हुई। जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे फेसबुक पर डाली गयी पोस्ट है। पुलिस ने इस मामले में चारों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें