केमरी (रामपुर)। रविवार को केमरी पुलिस ने एक किलोग्राम चरस के साथ एक पूर्व सभासद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 10: 20 बजे उपनिरीक्षक रजी अहमद खां पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी उन्होंने देखा कि राजकीय इंटर कॉलेज से मनकरा जाने वाले रोड पर एक व्यक्ति संदिग्धवस्था में रात के अंधेरे में खड़ा था। पुलिस को देख वह मनकरा की तरफ भागने लगा। उसको भागते देख पुलिस ने पीछा कर उसको गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी के पास से एक किलो 62 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम नाजिम पुत्र मसीता निवासी मोहल्ला गौढ़ी, मोती मस्जिद बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बहुत शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद व जनपद से बाहर गैंगस्टर, गोकशी जैसे विभिन्न धाराओं में 37 मुकदमे दर्ज हैं और वह नगर पंचायत का पूर्व सभासद भी है।