कुंदरकी। अमेरिका से आकर कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम डोमघर निवासी एएमयू की पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सबीहा परवीन ने सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे क्षेत्र में सियासी हलचल बढ़ गई है। सदस्यता ग्रहण समारोह में सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। डॉ.सबीहा परवीन के पिता नौशे खां वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। जबकि बड़े भाई मोहम्मद शहरोज इंजीनियर, दूसरे भाई मोहम्मद इरशाद एमबीए और सबसे छोटे भाई मोहम्मद शाहिद स्नातक होने के साथ कारोबार से जुड़े हैं। डॉ सबीहा के पति डॉ.परवेज अली अमेरिका में वैज्ञानिक हैं। परवेज मूल रूप से संभल जिले के ग्राम मुबारकपुर के रहने वाले हैं।