फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सहसपुर से बिलारी तक निकली संत रविदास बेगमपुर सनातन संदेश यात्रा

Tue, 27 Oct 2026 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सोमवार दोपहर बाद क्षेत्र के सहसपुर गांव स्थित एक मैरिज हॉल से बिलारी तक संत रविदास बेगमपुर सनातन संदेश यात्रा निकाली गई। इस संदेश यात्रा का महामंडलेश्वर आचार्य संदीप खत्री मुख्य रूप नेतृत्व कर रहे थे। संदेश यात्रा का नगरपालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने स्वागत किया। सहसपुर गांव से चलकर यह यात्रा बिलारी नगर में पालिकाध्यक्ष के आवास और उसके बाद वाल्मीकि शिव मंदिर पहुंची बाद में यात्रा हाथीपुर बहाउद्दीन और तेवरखास होते हुए कुंदरकी पहुंची। यात्रा में महामंडलेश्वर के साथ अनेक सेवादार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें