फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पाठंगी में तेंदुआ दिखाई देने पर वन विभाग ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव पाठंग में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर मंगलवार को वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों और किसानों को तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक करते हुए सतर्क रहने की अपील की। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की। वन विभाग की टीम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पाठंगी गांव में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसे छेड़ने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें। उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों में अकेले न जाएं। कम से कम दो-तीन लोगों के समूह में ही खेतों पर काम करें और साथ में लाठी-डंडे रखें। खेतों में काम करते समय आसपास नजर बनाए रखें तथा किसी भी वन्यजीव की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
इधर, गांव पाठंगी के सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, रामनाथ सिंह, मोहम्मद उमर, ओमपाल सिंह, हरपाल सिंह यादव, विजयपाल सिंह यादव, यादराम सिंह, रवीश कुमार, खचेड़ू सिंह, रामधन सिंह, कृपाल सिंह, राहुल सिंह आदि ने पिंजरा लगवाने की मांग की है। डिप्टी रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र के दयानाथपुर, सीकरी, शाहपुर अब्दुलबारी, भरतपुर, पइंदापुर, सलेमपुर और कासमपुर समेत कई गांवों में पहले से ही पिंजरे लगाए हुए हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। गांव पाठंगी में भी पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें