फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहली बार लगातार छह माह तक चल रहीं स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहली बार रेलवे छह माह तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जनवरी में अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों से शुरु हुआ सिलसिला समर स्पेशल तक जारी है। इस बार रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें भी 50 चलाई हैं। इससे पिछले वर्षों की तुलना में आय में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

रेलवे के आंकड़े के मुताबिक अप्रैल 2024 में 49.9 लाख यात्रियों ने मुरादाबाद मंडल में आरक्षण कराया। जबकि अप्रैल 2023 में कुल 38.42ं लाख यात्रियों ने बुकिंग कराई थी। अप्रैल 2024 में रेलवे को यात्रियों से 81.7 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि अप्रैल 2023 में यह 72.58 करोड़ रुपये थी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन जुलाई तक जारी रहेगा। ज्ञात हो कि दिवाली व छठ पूजा के मौके पर रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाईं। इसके बाद जनवरी में आस्था शुरू हुईं, हालांकि ये ट्रेनें आईआरसीटीसी की ओर से बुकिंग पर चलाई गई थीं। इसके बाद चैत्र नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी व पूर्णागिरि के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलीं। फिर अप्रैल में गेहूं की कटाई शुरू होने के कारण पंजाब व जम्मू से बिहार व कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसके बाद अप्रैल के अंत में ही समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी गई। रेलवे का मानना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा यात्रियों ने सफर किया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए मुख्यालय ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। मुरादाबाद मंडल से 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं।

21 मई तक बदला रहेगा मंडल की 35 ट्रेनों का रूट

मुरादाबाद। अंबाला मंडल के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी है। इसके कारण पंजाब-जम्मू जाने वाली मंडल की 35 ट्रेनों का मार्ग 21 मई तक बदला रहेगा। ये ट्रेनें अंबाला-चंडीगढ़ होकर चलाई जा रही हैं। इनमें सियालदह, जम्मूतवी, शहीद, बेगमपुरा एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन




सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (15097) भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, (12237) बनारस जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, (15652) गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, (18103) टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, (13005) हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, (13151) कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, (13307) धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, (14617) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, (14649) जयनगर अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस, (12491) बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस, (12357) कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, (12355) पटना- जम्मूतवी एक्सप्रेस, (14603) सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, (12203) सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, (12407) न्यूजलपाईगुड़ी- अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस, (15933) न्यूतिनसुकिया- अमृतसर एक्सप्रेस, (04651) जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस 21 मई तक अंबाला चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सानेहवाल होकर चलेंगी। वापसी में अमृतसर से लौटने के दौरान ये सभी ट्रेनें सानेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर चलेंगी। इनके अलावा (15211-12) दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस का संचालन अंबाला तक ही किया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन 21 मई तक अंबाला से ही चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें