टॉस जीतकर स्कॉलर्स डेन ने पहले बल्लेबाजी की। 19.4 ओवर में 152 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। फहीम खान ने 35, वाजिद ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में एएच ब्लास्टर की ओर से उमैर अहमद ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद अजहर, फरहाज सिद्दीकी, मुख्तार अशरफ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एएच ब्लास्टर ने 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। मोनू चौहान ने 31 गेंदों में 10 चौके व एक छक्का लगाकर 61 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में स्कॉलर्स डेन की ओर से मोहम्मद फैजान ने चार विकेट लिए। उमैर अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन विकेट लेने के अलावा 23 रन भी बनाए थे। सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुबाकला कलक्ट्रेट क्रिकेट क्लब व टीम अभिनंदन के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल भव्या हॉस्पिटल व एमएच वॉरियर के बीच खेला जाएगा।