फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इंपीरियल तिराहे पर फुट ओवरब्रिज जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंपीरियल तिराहे पर लगने वाले जाम से जल्द ही शहरवासियों को निजात मिलेगी। तिराहे पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए सड़क के एक छोर पर फाउंडेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे छोर पर भी काम तेजी से चल रहा है। अगले सप्ताह से पुल को असेंबल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। निगम इसी माह के अंत तक एफओबी शुरू करने की तैयारी में है। एफओबी बनने से हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


इंपीरियल तिराहे से लेकर स्टेशन तक की सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। जनवरी में रेलवे स्टेशन के सामने हुए हादसे में हिंदू कॉलेज के एक प्रोफेसर की जान चली गई थी। इसके बाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने इंपीरियल तिराहे पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम ने एफओबी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की।

इंपीरियल तिराहे पर फुट ओवरब्रिज के बनने के बाद पैदल चलने वालों को सड़क पार करने में आसानी होगी। उन्हें तेज दाैड़ती गाड़ियों के बीच जान जोखिम में डालकर सड़क नहीं पार करनी पड़ेगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि एफओबी इसी माह शुरू करने का प्रयास है।
विज्ञापन


इंपीरियल तिराहे के बाद निगम गागन तिराहे और हरथला में भी इसी तरह का फुटओवर ब्रिज बनवाएगा। इन दोनों स्थानों पर भी लगातार हादसे होते रहते हैं। स्टेशन के पास चाय की दुकान लगाने वाले सलीम का कहना है कि यह बहुत व्यस्त इलाका है। सुबह-शाम बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पार करने में बहुत दिक्कत होती है। पुल के बनने से बड़ी राहत मिलेगी।



निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। एफओबी से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि हादसों में भी कमी आएगी। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें