फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग दवा की दुकानों का एसडीएम के साथ करें निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को दवा की दुकानों का एसडीएम के साथ निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम को रक्त कोषों की जांच तकनीकी स्टाफ की उपस्थिति में करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मिड डे मिल, पीएम शक्ति पोषक, एकीकृत बाल विकास सेवा केंद्रों से अधिकाधिक नमूने लेने के निर्देश दिए। बताया कि जांच अधिकारी संबंधित एसडीएम से संपर्क कर कम से कम पांच निरीक्षण रोज करना चाहिए। अर्थदंड की वसूली बढ़ाने की दिशा में तेजी के साथ कार्य करना होगा। एक ही ऑयल को दूसरी बार प्रयोग करने वाले दुकानदारों की जांच डीएमएम -24 यंत्र का प्रयोग करते हुए करना होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में कार्यरत अधिकारियों को जनपद में संचालित निर्माण शालाओं, रक्त कोषों, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का अधिकाधिक निरीक्षण करना चाहिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक नमूने संग्रहित करने की डीएम ने हिदायत दी है। बैठक में एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एसडीएम बिलारी, कांठ, ठाकुरद्वारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें