फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में खाद्य प्रसंस्करण पार्क बनाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने और जिले में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए यहां खाद्य प्रसंस्करण पार्क बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन की योजना है कि दो माह के अंदर खाद्य प्रसंस्करण पार्क का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाए।
विज्ञापन

जिले में धान, गेहूं और गन्ना के अलावा, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च सहित अन्य कई सब्जियों की खेती बड़े स्तर पर की जाती है। लेकिन किसानों को इन फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। इसको ध्यान में रखते हुए यहां खाद्य प्रसंस्करण पार्क बनाए जाने की योजना बनाई गई है। इसकी रूपरेखा जिला प्रशासन ने तैयार कर ली है। इस पार्क में खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित इकाइयों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही अगर कोई भी व्यक्ति खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित यूनिट पार्क में लगाने का इच्छुक होगा तो उसको ऋण के साथ-साथ प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। खाद्य प्रसंस्करण पार्क में उन सभी इकाइयों को स्थापित किया जाएगा जिसका कच्चा माल यहां पर आसानी से उपलब्ध है। इसका फायदा यह होगा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण की इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे जिले की आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। जिला प्रशासन की योजना है कि दो माह के अंदर खाद्य प्रसंस्करण पार्क के लिए जगह की तलाश कर इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाए। शासन से मंजूरी मिलते ही इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें