फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुरादाबाद में होगी खाद्य पदार्थ के जांच की सुविधा

विज्ञापन
food lab
विज्ञापन
मुरादाबाद। अब मुरादाबाद में फूड लेबोरेटरी खुलेगी। लैब में मंडल के पांच जिलों से लिए जाने वाले खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की सुविधा होगी। शासन ने सभी मंडलों में जांच लैब संचालित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग लैब के लिए भवन की तलाश में जुट गया है। मंडल के पांच जिलों से लिए जाने वाले खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच होगी तथा एक सप्ताह में रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध होगी। नमूने फेल आने पर कार्रवाई के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और ग्राहकों को भी मिलावटी चीजें खाने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश भर में मात्र चार फूड लैबोरेटरी लैब पर खाद्य पदार्थों के जांच की सुविधा है। सभी जिलों से इन्हीं लैब पर नमूने जांच के लिए भेजे जाते हैं। लैब पर जांच नमूनों का अधिक भार होने के कारण समय से जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाती हैं। इसको देखते हुए शासन ने प्रत्येक मंडल पर खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला यानी फूड लेबोरेटरी खोलने के निर्देश दिए हैं। लैब किराए के भवन अथवा किसी अन्य सरकारी विभाग के भवन में संचालित की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक लैब के लिए 2500 वर्ग फुट का भवन होना आवश्यक है। शासन से निर्धारित डिजाइन के आधार पर लैब तैयार की जाएगी।
मंडल में प्रति माह औसतन 120 नमूने लिए जाते है जांच को
मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल, अमरोहा पांच जिले हैं। त्यौहारी सीजन के बिना इन जिलों में प्रति माह में औसतन 100 से 120 तक खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे जाते हैं। त्यौहार के मौके पर इनकी संख्या बढ़कर 200 से अधिक तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

प्रदेश में 14 मंडलों में स्थापित होगी फूड लैब
उत्तर प्रदेश में 18 मंडल हैं। इनमें से लखनऊ, गोरखपुर, बनारस व मेरठ में ही फूड लेबोरेटरी लैब स्थापित है। शासन ने सभी मंडलों में फूड लेबोरेटरी स्थापित करने के निर्देश हैं। शेष मंडल मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, देवीपाटन, बस्ती, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, फैजाबाद, आजमगढ़, झांसी, इलाहाबाद, मिर्जापुर में फूड लैबोरेटरी शुरू की जाएगी।
मुरादाबाद मंडल में फूड लेबोरेटरी स्थापित करने के लिए भवन की तलाश की जा रही है। खाद्य पदार्थों की जांच में देरी के चलते शासन ने सभी मंडलों में लैब संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चंद किशोर, सहायक खाद्य आयुक्त मुरादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें