फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शावकों की सूचना पर पहुंची टीम माैके पर मिले जंगली बिल्ली के बच्चे

Fri, 06 Nov 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। ग्राम सिरसवां हरचंद के जंगल में बृहस्पतिवार शाम एक पेड़ पर तेंदुए के दो शावक बैठे होने की सूचना से गांव में हलचल मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर भगतपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर दोनों बच्चे जंगली बिल्ली के निकले।
बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिरसवां हरचंद के जंगल में एक पेड़ पर तेंदुए के दो शावक बैठे हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी मानपुर प्रभारी जयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ वन विभाग के दरोगा गौरव कुमार भी टीम लेकर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर दोनों टीमों ने पेड़ पर बैठे बच्चों की जांच की। थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि जांच में पता चला कि वे तेंदुए के बच्चे नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें