बिलारी। दिवाली त्योहार के मौके पर जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए बृहस्पतिवार को नगर के बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। दिवाली क्षेत्र के लोगों का प्रमुख त्योहार है। बीते कई दिन से सभी घरों में दिवाली का त्योहार मनाने की तैयारियां चल रही हैं। बृहस्पतिवार को देहात इलाके से अनेक ग्राहक जरूरी सामान की खरीदारी के लिए नगर के बाजार में पहुंचे। नगर के नई सड़क, होली चौक और पैंठ बाजार इलाके में मिट्टी के बनाए दिए, बिजली की रोशनी से जलने वाली रंग-बिरंगी झालर, घरों में लगाने के पोस्टर, घरों को सजाने की सामग्री आदि की दुकानें लगी हुई थीं। पैंठ बाजार इलाके में चीनी और बूरा से बने खिलौने रूपी हाथी घोड़े और चावल से बनी खीलों की भी खूब बिक्री हो रही थी। बिजली की रोशनी से घरों को सजाने के लिए बिजली के सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। नगर के सर्राफा बाजार में कई सर्राफा दुकानदारों पर गहने खरीदने आए ग्राहकों की भीड़ रही। हालांकि नगर के बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाने की वजह से शांति व्यवस्था और सुरक्षा