फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर : ट्रैक्टर ट्राली पर पलटा चूना लदा ट्रक, चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात घने कोहरे में चूना लदा ट्रक ट्रैक्टर ट्राली पर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। हादसे के समय ट्रैक्टर चालक चीनी मिल में गन्ना डालकर घर लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला ट्रैक्टर चालक राजीव कुमार रामपुर के शहजानगर थानाक्षेत्र के ककरौआ निवासी था। गुरुवार को वह चीनी मिल में गन्ना डालने के बाद घर लौट रहा था। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर धोबियों वाली मिलक गांव के पास घने कोहरे में काशीपुर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली पर पलट गया। पलटे ट्रक से दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को वाहन से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल ट्रक चालक और हेल्पर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में चूने के कट्टे भरे हुए हैं। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें