फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर आज से शुरू होगी फोकस सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीसरी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस सैंपलिंग कराने की योजना बनाई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर इसकी जिम्मेदारी तय की गई है। अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों, बंद परिसरों, भीड़ वाले स्थानों और उच्च संपर्क दर वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत से 240 लोगों के नमूने लिए जाएंगे। यह नमूने नए व्यक्तियों के होंगे। इसमें संक्रमित व्यक्ति के परिजनों को नहीं शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि यह अभियान 16 से 25 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसमें गांवों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर से प्रतिदिन गांवों का चिह्निकरण किया जाएगा। इसके बाद आशा और आंगनबाड़ी की मदद से उस गांव के लोगों को जागरूक कर नमूने एकत्र किए जाएंगे। ग्रामीणों की बड़े पैमाने पर सैंपलिंग होगी।
इसमें पांच से 18 आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं के उचित संख्या में नमूने एकत्र किए जाएंगे। प्रतिदिन एंटीजन और आरटीपीसीआर से 24 सौ सैंपल एकत्र किए जाते हैं। इसमें से एंटीजन और आरटीपीसीआर के 60-60 फीसदी सैंपल फोकस सैंपलिंग के माध्यम से एकत्र किए जाएंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों से भी अब दैनिक आधार पर सैंपल लिया जाएगा। इसमें लंबी दूरी और अंतरराज्यीय ट्रेनों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारीखों में लिए जाएंगे सैंपल :
16 जुलाई- स्ट्रीट वेंडर, रेहड़ी वाले, सब्जी और फल विक्रेता, छोटे लेकिन बंद परिसर के बाजार
17 जुलाई - सभी ग्राम पंचायतों से दस फीसदी (240) सैंपल
18 जुलाई- जेल, स्कूल, कॉलेज स्टॉफ, नारी निकेतन, बाल सुधार गृह, बाल संप्रेषण गृह, अनाथ आश्रम
19 जुलाई- दस फीसदी सभी ग्राम पंचायतों से (240 सैंपल)
20 जुलाई - रिक्शा, ई-रिक्शा, ऑटो, टैंपों चालकों के अलावा रोडवेज और निजी बस स्टैंड
21 जुलाई - दस फीसदी सभी ग्राम पंचायतों से (240 सैंपल)
22 जुलाई - मॉल, छोटे बाजार, किराना दुकान, छोटे लेकिन बंद परिसर के बाजार
23 जुलाई - दस फीसदी सभी ग्राम पंचायतों से (240 सैंपल)
24 जुलाई - सैलून, बुटीक, रेस्टोरेंट, ढाबा
25 जुलाई - दस फीसदी सभी ग्राम पंचायतों से (240 सैंपल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें