फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मूंढापांडे में हादसे रोकने को चार जगह बनेंगे फ्लाई ओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड के कट पर हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत ने सभी को झकझोर दिया। हादसे के बाद पुलिस अफसरों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। हाईवे जीरो प्वाइंट से लेकर रामपुर बॉर्डर तक ऐसे चार कट मिले जहां अधिक हादसे हो रहे हैं। पुलिस अफसरों की ओर से जिला प्रशासन के जरिए एनएचएआई को पत्र भेजा जा रहा है। यहां फ्लाई ओवर बनने से हादसों पर तो रोक लगेगी ही साथ ही यातायात को भी रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 6.15 बजे तेज रफ्तार कार अचानक आगे आई ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी थी। इस हादसे में नैनीताल बैंक के दिल्ली रीजन के मैनेजर (आरएम) दयाल सिंह रावत (59), निजी कंपनी के इंजीनियर भुवन भंडारी (35), निजी कंपनी के सीनियर एकाउंटेंट सुंदर सिंह (42) और अनिल नेगी की मौत हो गई थी। कार चला रहे हल्द्वानी निवासी योगा टीचर यशदीप पांडे (30) की हालत गंभीर है। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। हादसे के यशदीप अपनी कार से नोएडा जा रहे थे और बाकी चारों लोगों ने ब्ला ब्ला के जरिए कार में सीट बुक की थीं। इस हादसे के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात की और यहां हादसे रोकने के लिए चर्चा की। तब सामने आया कि यहां फ्लाई ओवर बनने से हादसे रुक जाएंगे। इसके अलावा अधिकारियों ने रामपुर बॉर्डर तक निरीक्षण किया और यह भी देखा कि कहां कहां ऐसे कट हैं जहां फ्लाई ओवर जरूरी है। तब सामने आया है कि दलपतपुर जीरो प्वाइंट, मनकरा मोड़, छपर्रा कट, सिहोरा बाजे पर फ्लाई ओवर बनने चाहिए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि चार जगह फ्लाई ओवर बनवाने के लिए जिला प्रशासन के जरिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा रहा है जल्द ही यहां फ्लाई ओवर बनेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें