फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर बनेगा फ्लाईओवर, रुकेंगे हादसेे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाईवे के ब्लैक स्पाॅटों पर हादसों की रोकथाम के लिए एनएचएआई ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर फ्लाईओवर का निर्माण कराएगा। इसके अलावा दो अंडरपास का भी निर्माण कराया जाएगा। चंदौसी कट पर रैंप और मार्ग बनाए जाएंगे। चारों स्थान पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई के अभियंताओं की टीम ने हाईवे पर हादसों को नियंत्रित करने के लिए बरेली से लेकर मुरादाबाद तक के ब्लैक स्पॉट का सर्वे किया है। जिले में दलपतपुर जीरो प्वाइंट को खतरनाक मानते हुए यहां फ्लाईओवर का निर्माण कराने का फैसला लिया गया है। इस स्थान पर हादसों में बीते एक साल में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
इसी प्रकार छपर्रा मोड़, सिहोराबाजे में हाईवे पर अंडरपास का निर्माण होगा। चंदौसी कट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रैंप और दो तरफ रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। इस मामले में अभियंताओं की टीम एस्टीमेट तैयार कर रही है। हाईवे पर हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। हालांकि, इसमें पाकबड़ा क्षेत्र के ब्लैक स्पाॅट शामिल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने दिए थे निर्देश
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों के दौरान हाईवे के ब्लैक स्पाॅट को ठीक करने के निर्देश दिए थे। इसी कारण एनएचएआई ने दीर्घकालिक योजना के तहत चार ब्लैक स्पॉट को ठीक करने की योजना तैयार की है। प्रस्ताव को मुख्यालय भेजकर धनराशि की मांग की जाएगी।
-

हादसों को नियंत्रित करने के लिए बरेली से लेकर मुरादाबाद तक के ब्लैक स्पाॅटों पर फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। इस मामले में अभी एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। - अरविंद कुमार, पीडी, एनएचएआई मुरादाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें