फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज से लखनऊ के लिए छह दिन मिलेगी फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ के लिए अब मुरादाबाद से सप्ताह में छह दिन फ्लाइट मिलेगी। सोमवार से इसकी शुरुआत हो रही है। बुधवार को छोड़कर यात्री हर दिन लखनऊ की हवाई सैर कर सकेंगे। बेस फेयर 999 रुपये है, जीएसटी व अन्य टैक्स लगने के बाद किराया 1348 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन

19 सीटर विमान लखनऊ से सुबह 7:50 बजे उड़ान भरेगा। सवा घंटे बाद सुबह 9:05 बजे मुरादाबाद पहुंचेगा। यहां से 9:35 बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना होगा। एक घंटा 15 मिनट बाद 10:50 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि अब तक सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट थी। मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को विमान उड़ान भरता था। अब बुधवार को छोड़कर सभी दिन फ्लाइट उपलब्ध होगी। जल्द ही कानपुर के लिए भी हवाई सेवा की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें