फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विमानों की कमी से लखनऊ की उड़ान में देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 17 जुलाई से मुरादाबाद-देहरादून के बीच फ्लाइट शुरू होने जा रही है, लेकिन कंपनी के पास विमानों की किल्लत अभी भी बरकरार है। जो विमान पिथौरागढ़-पंतनगर-पिथौरागढ़-जौलीग्रांट के बीच उड़ान भरता है, बचे हुए समय में वही विमान देहरादून से मुरादाबाद आएगा। फ्लाई बिग कंपनी के पास विमानों की कमी के कारण ही मुरादाबाद से लखनऊ की उड़ान में देरी हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चार हवाई अड्डों आजमगढ़, अलीगढ़, श्रावस्ती व चित्रकूट के बीच कंपनी एक ही विमान से सेवाएं दे रही है। इन हवाई अड्डों से हर दिन फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। एक ही विमान होने के कारण कंपनी अलग-अलग दिन अलग-अलग हवाई अड्डों के बीच सेवाएं देती है। अब तक कंपनी मुरादाबाद एयरपोर्ट पर फ्यूल स्टेशन न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही थी। अब फ्यूल का टैंकर मुरादाबाद एयरपोर्ट पर आ गया है। ऐसे में वादे के मुताबिक उड़ान शुरू करना कंपनी की मजबूरी बन गई। ऐसे में देहरादून के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है।
आज किराये को लेकर होगी बैठक, कल से शुरू हो सकती है बुकिंग
मुरादाबाद से देहरादून के लिए विमान के किराये को लेकर रविवार को फ्लाई बिग कंपनी के अधिकारी बैठक करेंगे। इसके बाद सोमवार से बुकिंग शुरू हो सकती है। लोग हवाई अड्डे पर जाकर व कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से फ्लाइट का टिकट बुक कर सकेंगे। जानकारों के मुताबिक किराया 1500 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने इस पर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


- हमारी कंपनी पूरी तरह तैयार है। विमान की व्यवस्था हो चुकी है। 17 जुलाई से देहरादून के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद लखनऊ की फ्लाइट शुरू होने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। फिलहाल हम पहली फ्लाइट की तैयारियों में जुटे हैं। - राजीव कुमार, मैनेजर, फ्लाई बिग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें