फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Airport: रक्षाबंधन पर मुरादाबाद से लखनऊ के लिए फ्लाइट फुल, 1999 रुपये में करें यात्रा

Sun, 18 Aug 2024 05:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रक्षाबंधन के मौके पर मुरादाबाद से लखनऊ जाने के लिए लिए फ्लाइट की सभी सीटें फुल हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेवा शुरू होने के बाद यात्री बड़ी संख्या में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।  
विज्ञापन
मुरादाबाद से हवाई उड़ान शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन से पहले शनिवार को मुरादाबाद एयरपोर्ट से फ्लाइट लखनऊ के रवाना हुई तो सीटें लगभग फुल रहीं। फ्लाई बिग के रिकाॅर्ड के मुताबिक 17 यात्रियों ने सफर किया, सिर्फ दो सीटों पर बुकिंग नहीं हो पाई। हवाई सेवा शुरू होने के बाद से लगातार यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन


रक्षाबंधन के बाद 22 व 24 अगस्त को सीटें लगभग फुल हैं। फ्लाई बिग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 22 अगस्त को लखनऊ की बुकिंग के लिए सिर्फ एक सीट खाली है। इसका बेस फेयर 1999 रुपये है, जबकि 24 अगस्त को भी सिर्फ एक सीट खाली है लेकिन उसका बेस फेयर 2999 रुपये प्रदर्शित हो रहा है।

विभागीय जानकारों का कहना है कि यात्री जितनी जल्दी बुकिंग कराते हैं, उतना ही कम किराया चुकाना पड़ता है। शुरुआती फेयर 999 रुपये है, जो कर सहित 1348 रुपये हो जाता है। फ्लाई बिग की वेबसाइट पर 27 अगस्त को लखनऊ की फ्लाइट में सिर्फ दो सीटें रिक्त प्रदर्शित हो रही हैं।
विज्ञापन


एक सीट का किराया 1999 रुपये है, जबकि 29 अगस्त की भी दो सीटें खाली हैं, प्रत्येक का किराया 1399 रुपये प्रदर्शित हो रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि किराये को लेकर कंपनी ने फेयर चार्ट बना रखा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को फ्लाइट चालू रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें