फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उत्तराखंड के पांच व्यापारियों ने करोड़ों की जीएसटी चोरी की, ठाकुरद्वारा में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राज्य कर विभाग की जांच में आया है कि उत्तराखंड के पांच व्यापारियों ने बगैर बिक्री किए फर्जी कागजात के आधार पर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की है। साथ ही सरकार से धन हड़पने के लिए करोड़ों की आईटीसी क्लेम किया। इस मामले में विभाग के अधिकारियों ने ठाकुरद्वारा थाने में पांच कारोबारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसआईटी इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

राज्य कर के उपायुक्त अनूप कुमार पांडे ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर के वार्ड सात चौहान मेडिकल के हिमांश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हिमांश ने बोगस फर्मों के माध्यम से खरीद बिक्री किए बगैर सरकार से धन हड़पने के लिए 8830302 रुपये का आईटीसी क्लेम किया। दूसरी रिपोर्ट राज्य कर के सहायक आयुक्त डॉ रत्नेश स्वरूप सिंह ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर रोड मानपुर रोड निवासी राहुल सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि राहुल ने भी बोगस फर्मों के माध्यम से बगैर खरीद बिक्री किए 6948638 रुपये की आईटीसी क्लेम किया। तीसरी रिपोर्ट राज्य कर के उपायुक्त अनूप कुमार पांडेय की ओर से उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के व्यापारी सुमित कुमार के खिलाफ दर्ज कराई गई है। बताया गया कि 23 मार्च 2026 को जांच करने पर मौके पर फर्म नहीं पाई गई। फिर भी आरोपी 25.44 लाख की आईटीसी क्लेम किया। चौथी रिपोर्ट राज्य कर अधिकारी प्रवीण कुमार ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर पट्टी निवासी नरेश कुमार के खिलाफ दर्ज कराया है। आरोप है कि बगैर कागजात नरेश ने 43.55 लाख की खरीद बिक्री कर राज्य और केंद्र की जीएसटी चोरी की है। साथ ही आईटीसी क्लेम भी लिया है। पांचवीं रिपोर्ट सहायक आयुक्त डॉ. रत्नेश स्वरूप सिंह ने जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड के महुआ खेड़ा गंज निवासी पाकेश कुमार के खिलाफ दर्ज कराया है। आरोप है कि पाकेश ने 15.72 लाख का फर्जी इनवाॅयस जारी किया। साथ ही आईटीसी क्लेम लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें