फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कांठ के पांच खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बिजनौर जिले के नहटौर स्थित एसएनएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते और सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में कांठ की यशी चौहान ने 52 किलो, खुशी ने 55 किलो और माधवी बिश्नोई ने 62 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में कामाक्षी माहेश्वरी ने 52 किलो और सीनियर बालक वर्ग में शौर्य विश्नोई ने 45 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक पदम सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी पांचों खिलाड़ी तीन से सात अक्तूबर तक गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने उनका उत्साह वर्धन किया है। इस अवसर पर हरीशचंद्र तिवारी, दीपक सिंह, गौरव कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, पीतांबर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, निशिकांत पाठक, अतवीर सिंह त्यागी, अखिलेश कुमार बिश्नोई, सुंदर सिंह व इंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें