फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के पांच मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को पांच और संक्रमित मरीज मिले। पॉजिटिव मरीजों में दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं सांस लेने में दिक्कत होने पर बेसिक हेल्थ वर्कर (बीएचडब्ल्यू) को मेरठ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खुशहालपुर रोड निवासी 42 वर्षीय महिला स्वास्थ्य विभाग में बेसिक हेल्थ वर्कर के पद पर तैनात है। बुखार और गले में दर्द होने पर हेल्थ वर्कर ने शनिवार को कोविड की जांच कराई तो वह संक्रमित पाई गई। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने महिला को मेरठ में भर्ती कराया। बुद्धि विहार निवासी निर्यातक की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं इस परिवार में काम करने वाली महिला भी संक्रमित पाई गई है। मधुबनी कॉलोनी निवासी युवक को भी गले में दर्द की शिकायत थी। जांच कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं संभल निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के मुताबिक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब साठ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें