मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में एडीएम प्रशासन सहित पांच आफिसर संभल में तैनात किए गए हैं। सर्किट हाउस के कमरों को पीएम सिक्योरिटी के लिए पहले से ही आरक्षित कर लिया गया है। मंडलायुक्त भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को संभल में आयोजित श्री कल्कि धाम के कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए मुरादाबाद के पांच अधिकारी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किए जाएंगे। इनमें एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एसडीएम कांठ, एसडीएम विनय पांडे, एसीएम प्रथम एसपी पवार, एसडीएम न्यायिक नरेंद्र कुमार शामिल हैं।
पांचों अधिकारी संभल में आयोजित सुरक्षा व्यवस्था की बैठक में भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस के सभी कमरों को आरक्षित कर लिया है। इन कमरों में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारी और जवान ठहरेंगे।