फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में कपड़ा व्यापारी की पत्नी और वेंडर की मां समेत पांच नए कोरोना पॉजिटिव

Fri, 12 Jun 2020 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कपड़े के थोक व्यापारी की पत्नी और वेंडर की मां समेत पांच नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। गुरुवार को आए संक्रमित मरीजों में से कुंदरकी की एक महिला की बुधवार को ही टीएमयू में मौत हो चुकी है। पांच नए मरीजों में एक संक्रमित अमरोहा जिले का है। मुरादाबाद में संक्रमितों की संख्या 284 और मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मालवीय नगर निवासी 26 साल की महिला पॉजिटिव आई है। महिला की सास भी पिछले सप्ताह ही कोरोना संक्रमित आई थी। सास के संक्रमित आने पर परिवार के सदस्यों के सैंपल कराए गए थे। इनमें बहू पॉजिटिव है, जबकि बाकी सैंपल निगेटिव हैं। पॉजिटिव महिला का पति कपड़े का थोक व्यापारी है और बुध बाजार में उसकी दुकान है। 

प्रेम नगर में एल्यूमीनियम और ब्रास का सजावटी सामान बनाने वाले वेंडर की 68 साल की मां भी संक्रमित आई है। महिला किडनी की बीमारी से पीड़ित और कॉसमॉस में भर्ती है। तहसील स्कूल के पास रहने वाला 50 साल की कारखाने में काम करने वाला कारीगर भी पॉजिटिव आया है। कारीगर लाजपत नगर स्थित पीतल कारखाने में काम करता है। सांस लेने में दिक्कत और बुखार आने पर जिला अस्पताल से उसका सैंपल कराया गया था। साईं अस्पताल में भर्ती अमरोहा निवासी 50 साल का व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित आया है। 
विज्ञापन


कुंदरकी निवासी 49 साल की महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले ही बुधवार को मौत हो चुकी है। महिला को निमोनिया की शिकायत पर टीएमयू में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर शव परिवारजनों को सौंपा गया। 

सीएमओ डा. गर्ग ने बताया गुरुवार को 110 लोगों की सैंपल रिपोर्ट जारी हुई। इनमें 103 निगेटिव आए। अमरोहा के एक मरीज समेत पांच पॉजिटिव आए। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के रिपीट सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें