मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के गुरुवार को पांच नए केस सामने आए। अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10183 हो गई है। इसमें एंटीजन के माध्यम से सिर्फ दो व्यक्तियों की रिपोर्ट ही पॉजिटिव रही।
स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन प्रक्रिया से 1859 व्यक्तियों की जांच की गई। इसमें से टाउनहाल पर 96 में से दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। बिलारी में 178, ठाकुरद्वारा में 189, डिलारी में 126, भोजपुर में 209, ताजपुर में 90, कुंदरकी में 72, कांठ में 102, मूंढापांडे में 159, हरथला में 94, बंगला गांव में 106, किसरौल में 100, कानूनगोयान में 68, मझोला ें 125 और पीतल बस्ती में 145 व्यक्तियों की जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। ट्रू नेट जांच से एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला। वहीं, आरटीपीसीआर से जिगर कालोनी निवासी 25 वर्षीय युवक और एक अन्य 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।