फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पांच मजिस्ट्रेट नियुक्त

Fri, 24 Jul 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार कांठ योगेशचंद्र शर्मा और खंड शिक्षाधिकारी शिवम गुप्ता को थाना कांठ क्षेत्र सहित अपने संपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं नायब तहसीलदार छजलैट सिद्धार्थ सक्सेना और खंड विकास अधिकारी को थाना छजलैट क्षेत्र का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उन्होंने सावन माह में मंदिरों में जलाभिषेक, कांवड़ियों के सेवा भंडारों, मंदिरों पर भ्रमणशील रहकर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोई समस्या होने पर तत्काल अवगत कराने के लिए भी मजिस्ट्रेटों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें