बिलारी। विद्युत विभाग ने बृहस्पतिवार को बिलारी नगर और सहसपुर गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मीटर से पहले सीधा केबल लगाकर बिजली चोरी करते 16 मामले पकड़े गए। बिलारी नगर में 11 और सहसपुर में पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत थाना मुरादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ राममनोहर यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। यादव ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग का अभियान जारी रहेगा। दो दिन पहले थांवला और करावर में भी बीस बिजली चोर पकड़े गए थे।