फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से उड़ाए पांच लाख रुपये, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस पुलिस ने मुंबई की महिला के खाते से पांच लाख रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना मुंबई निवासी है। उसने ही महिला के खाते से रकम अपने साथी के खाते में ट्रांसफर की थी। पुलिस ने बुधवार शाम आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को मुंबई के पीडी हिंदुजा मार्ग खार वेस्ट मुंबई स्थित केनरा बैंक की शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अखिलेश कुमार ने एक शिकायती पत्र भेजा था। उन्होंने बताया कि मुंबई निवासी महिला परवेंद्र कौर सेठी का उनकी शाखा में खाता है। परवेंद्र ने अपने खाते से आरटीजीएस के माध्यम से रोहित धवन के खाते में पांच लाख रुपये भेजे गए थे, लेकिन साइबर अपराधियों ने ये रकम सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी गौरव शर्मा के यूनियन बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने इस मामले में गौरव शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच की शुरू की। पुलिस ने आरोपी गौरव शर्मा और उसके साथी नवीन नगर निवासी अखिल शर्मा और आदर्श कालोनी निवासी सागर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि सागर चंद्र का बहनोई नावेद पटेल मुंबई के मलाड में रहता है। उसी ने परेंवद्र कौर के खाते से पांच लाख रुपये गौरव शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने बताया कि गौरव शर्मा ने अपने खाते का इस्तेमाल कराने के बदले 15 हजार रुपये लिए थे। अखिल शर्मा को 40 हजार रुपये मिले। बाकी रकम सागर चंद्र और उसके बहनोई नावेद पटेल को मिली थी। एसएसपी ने बताया कि इस इस मामले में बैंककर्मियों की भूमिका भी जांच की जाएगी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गौरव लोगों को किराये पर मकान दिलाने और अखिल फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है, जबकि सागर कोई काम नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें