फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आगरा हाईवे पर ऑटो पलटने से पांच घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक सीकरी मोड़ के सामने मंगलवार की सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में मझोली थाना क्षेत्र की गांगन वाली पांच यात्री घायल हो गए, जिनमें से मैनाठेर के डींगरपुर गांव निवासी गंभीर घायल ऑटो चालक आबिद, मझोला की गांगन वाली मैनाठेर निवासी राजपाल और बिलारी के शेरपुर गांव निवासी सलीम को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क हादसे के वक्त ऑटो का चालक बराबर में चल रहे दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा रहा तभी अचानक सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। सड़क हादसे के चलते हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

फोटो संख्या तीन से छह तक भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें