फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में टूटा 500 का रिकार्ड, संक्रमित मिले 700 के पार, पांच मौतें

विज्ञापन
रोडवेज पर हरिद्वार की बस में बैठे यात्री सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना वायरस ने एक बार फिर नया रिकार्ड बनाया है। दो दिन में ही पांच सौ का रिकार्ड टूट गया गया। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहली बार सात सौ के पार पहुंच गया। जिले में सोमवार को सर्वाधिक 727 पॉजिटिव केस मिले। 17 अप्रैल को सबसे अधिक 534 संक्रमित मिले थे। वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 534 संक्रमित मरीज मिले थे। ये आंकड़ा कोरोना संक्रमण काल के अब तक का सबसे अधिक था। लेकिन दो दिन बाद ही संक्रमितों का आंकड़ा सात सौ से अधिक हो गया। सोमवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में जिले में 727 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी समेत पांच डाक्टर शामिल हैं। इसके अलावा मंडी चौक के एक परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 3550 हो गई है, जबकि मरीजों का आंकड़ा 15824 पहुंच गया है। वहीं कोरोना संक्रमित होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित ज्ञानेेंद्र शर्मा को 12 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। वहीं मझोला क्षेत्र की 44 वर्षीय महिला और 59 वर्षीय बुजुर्ग समेत चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना से मरने वालों की संख्या 221 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें