कुंदरकी (मुरादाबाद)। रविवार की रात कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सोमवार को कड़ाके की ठंड से मासूम सहित एक मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बसेरा खास निवासी जहांगीर के मासूम बेटे तैयब की रविवार की रात को ठंड होने से हालत बिगड़ गई। उसका निजी अस्पताल में कराया उपचार गया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। इससे परिजनों मैं कोहराम मच गया। क्षेत्र के ही ग्राम गुरेर निवासी 65 वर्षीय हाजी बुद्धा सोमवार की रात नमाज पढ़कर घर लौटे तो उन्हें ठंड लग गई। रात में सो गए। जब सोमवार को तड़के की नमाज पढ़ने के लिए जब उनके परिजनों ने जगाने की कोशिश की तो देखा उनकी मौत हो चुकी है। उनकी मृत्यु हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के ही ग्राम रूपपुर निवासी 58 वर्षीय इल्यास हुसैन सोमवार की सुबह की नमाज पढ़ने के लिए गांव स्थित मस्जिद में गए थे। नमाज पढ़कर लौटे तो ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजन उनको मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इसके अलावा क्षेत्र के ही ग्राम डींगरपुर निवासी मोहम्मद हनीफ की तेज ठंड लगने से मृत्यु हो गई। गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इसके अलावा ग्राम डोमघर में अधिवक्ता अकरम पाश की भी ठंड से मौत हो गई।