कुंदरकी। रविवार की देर रात कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर जैतवाड़ा के रकबे में रामगंगा नदी के किनारे हुई गोकशी की घटना का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। मंगलवार की दोपहर में पुलिस ने गोकशी में कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम बगरौआ निवासी भोला और उनके बेटे गुलाम और मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर निवासी बिन्टू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि इस घटना में क्षेत्र के ही ग्राम बगरौआ निवासी शाने आलम और निजाम, ग्राम चकाफाजलपुर निवासी जाकिर और रब्बानी तथा मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मंंडी मिलक निवासी वसीम और उसके भाई फहीम को वांछित घोषित किया गया था जिनको पुलिस टीम तालाश कर रही थी। मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान हाथीपुर चित्तू और कुतुबपुर अज्जू संपर्क मार्ग पर बाइक सवार गोकशी के आरोपी वसीम और फहीम को रोकने का प्रयास किया तो इन लोगाें ने फायरिंग कर दी और पुलिस ने भी जवाब में फायिरंग की तो मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया जिनके बायें पैरों में गोली लगी और घायल अवस्था में पहले सीएचसी पर लगाया गया और यहां पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी देहात कुंवर आकाश पाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर फुटेज लिए हैं।
रविवार की देर रात कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर जैतवाड़ा के जंगल में गोकशी की घटना सामने आई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की तो पहले तीन आरोपियों को गिफ्तार कर चालान किया गया। जबकि देर शाम में हाथीपुर चित्तू के संपर्क मार्ग पर मुठभेड़ में मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडी मिलक निवासी गोकशी में वांछित वसीम और फहीम को गिरफ्तार किया गया जोकि घायल हुए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनके कब्जे में गोकशी करने के उपकरण, बाइक, दो तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद हुए है। साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।