फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुठभेड़ में गोकशी के पांच आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब सात बजे मुठभेड़ के दौरान गोकशी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी नसीम उर्फ गजरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर क्षेत्र के देवापुर के पास रामगंगा किनारे 17 दिसंबर को पशु के अवशेष मिले थे। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कटघर थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे कटघर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप वाहन में सवार होकर पांच लोग गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने रफातपुर अंडर पास के नजदीक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे। आरोपी ने जंगल में वाहन दौड़ाया लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर बंद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने वाहन से उतरकर पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पूछताछ में उसकी पहचान मूंढापांडे के सिरसखेड़ा निवासी नसीम उर्फ गजरा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया जबकि घेराबंदी कर मौके से भाग रहे नसीम के भाई फईम, कुंदरकी के बकरूआ निवासी नदीम, उसके भाई कसीम और सिरसखेड़ा निवासी मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने 17 दिसंबर को देवापुर के पास गोकशी की घटना कबूल कर ली। इसके अलावा भी आरोपियों ने अन्य जगह भी गोकशी की घटना करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके कब्ज से तमंचे, पिकअप वाहन, रस्सी, कुल्हाड़ी और छुरी बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी नसीम उर्फ नजरा के खिलाफ 19, फईम आठ, नदीम आठ, मोहम्मद के खिलाफ तीन, कसीम के खिलाफ अलग-अलग थानों गोकशी और अन्य मामलों में नौ मुकदमे दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को कटघर थाने में मुठभेड़ में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें