मुरादाबाद से सुबह 10:25 भजे उड़ान भरेगा विमान
फ्लाई बिग एयरलाइंस की ओर से विमान सेवाओं का प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया गया है। एयरलाइंस की ओर से डी-हैविलैंड डीएससी 6-400 एयरक्राफ्ट इस्तेमाल किए जाएंगे, जो कि 19 सीटर होेंगे। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) से विमान (एस9-327) सुबह 8:45 बजे उड़ान भरेगा। यह सुबह 10:05 बजे मुरादाबाद पहुंच जाएगा। यहां से वापसी में विमान (एस9-330) सुबह 10:25 बजे रवाना होकर सुबह 11:30 बजे लखनऊ पहुंच जाएगा। यह सुविधा सप्ताह में हर दिन रहेगी।
कानपुर की फ्लाइट के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
उद्घाटन के दिन विमान लखनऊ तक ही उड़ान भरेंगे। निजी कंपनी की ओर से कानपुर के लिए उड़ान का अपडेट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि कानपुर की फ्लाइट के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। कानपुर के अलावा प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। इनमें चित्रकूट एयरपोर्ट की चर्चाएं हैं।
दो मार्च की प्रस्तावित तारीख के मुताबिक इंतजाम किए गए हैं। लिखित में कोई प्रोग्राम नहीं मिला है। एएआई ने सभी व्यवस्थाएं बना ली हैं। फ्लाई बिग के अधिकारियों से भी लगातार समन्वय किया जा रहा है।
- अमरजीत, एयरपोर्ट डायरेक्टर