मुरादाबाद। पंचायत चुनाव के लिए जिले में नामांकन फार्मों की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन ही 121 दावेदारों ने नामांकन फार्म खरीदे। ग्राम प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 86 फार्म बिके। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 15 दावेदारों ने फार्म लिए हैं।
बुधवार को नामांकन फार्मों की बिकी शुरू हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह के कार्यालय से फार्म की बिक्री हुई। एडीएम के अनुसार पहले दिन कुल 15 लोगों ने नामांकन फार्म लिए हैं। पंचायत चुनाव की नोडल अधिकारी एडीएम वित्त प्रीति जायसवाल ने बताया कि ब्लॉक कार्यालयों से संबंधित ब्लॉक के प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन फार्म लिए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 18, ग्राम प्रधान पद के लिए 86 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए केवल दो लोगों ने नामांकन फार्म लिए हैं।
किस ब्लॉक में कितने फार्मों की बिक्री
ब्लॉक क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य
कुंदरकी 1 2 2
मूंढापांडे 0 28 0
छजलैट 0 0 0
बिलारी 0 1 0
भगतपुर टांडा 17 49 0
डिलारी 0 0 0
ठाकुरद्वारा 0 0 0
मुरादाबाद 0 6 0
------------------------------------------
कुल 18 86 2
जिला पंचायत सदस्य पद
वार्ड नामांकन बिके
20 3
28 1
30 2
31 1
33 8
-----------------
कुल 15