फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर फर्म कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में चंदौसी रेल लाइन पर बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आकर फर्म कर्मी केशव सैनी की मौत हो गई। वह अपनी नानी के घर रहता था।
रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के टंडोला निवासी केशव सैनी (22) पुत्र नेमचंद्र सैनी कटघर क्षेत्र में बलदेवपुरी वसंत बिहार में अपनी नानी के घर रहता था। वह देहरी स्थित निर्यात फर्म में काम करता था। बुधवार को केशव फर्म से दोपहर में ही छुट्टी लेकर निकल गया था। शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। इसी बीच रात करीब आठ बजे मुरादाबाद-चंदौसी रेल लाइन पर पंडित नगला रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव मिला। इसकी जानकारी मिलने पर केशव के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने मृतक की पहचान केशव के रूप में की। परिवार में मां उषा, भाई विशाल और पिता नेमचंद हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें