फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की चपेट में आकर फर्म कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के कांठ रोड पर प्रेम नगर के सामने सोमवार रात जेसीबी की चपेट में आकर एक फर्म के कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला जाकिर हुसैन (52) सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी था। वह प्रेम नगर में एक फर्म में नौकरी करता था। परिवार में पत्नी साहिल और एक बेटी रूबी है। सोमवार रात करीब आठ बजे जाकिर ड्यूटी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। प्रेम नगर के पास ही कांठ रोड पर जेसीबी चालक ने जाकिर की साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां कुछ देर बाद ही जाकिर की मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जेसीबी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस ने बताया कि चालक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें