फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक खड़ी करने के विवाद में फर्म कर्मी पर हमला, तीन भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी में बाइक खड़ी करने के विवाद में कुछ लोगों ने फर्म कर्मी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मझोला के एकता काॅलोनी निवासी महिला शिम्मी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति फर्म में नौकरी करते हैं। पति पत्नी और उनके बच्चे नेपाल सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। इसी मकान में बबलू दिवाकर का भी परिवार रहता है। महिला ने बताया कि नौ अप्रैल की रात करीब नौ बजे उसके पति गौरव ड्यूटी से घर लौटे थे और बाइक खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान बबलू दिवाकर के बेटे सुनील, शंकर और राधेश्याम ने बाइक खड़ी करने का विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने गौरव पर हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गए। शोर शराबा होने पर शिम्मी का भाई सुमि्त, मौसेरा भाई अनूप और भतीजा नितिन आ गए। उन्होंने गौरव को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने तमंंचे से भी फायरिंग की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले इस मामले में आरोपी सुनील, उसके भाई शंकर और राधेश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों भाइयों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें