छह और आरोपियों पर घोषित किया गया 25- 25 हजार का इनाम
जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज केसों में फरार चल रहे छह और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होते ही पुलिस के अलावा एसओजी भी इन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
एक साल पहले अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के छज्जूपुर माफी निवासी सुशील कुमार के खिलाफ कटघर थाने में जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में कई बार दबिश दे चुकी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया था।
कटघर के संजय नगर गली नंबर तीन निवासी अजय सैनी और डबल फाटक निवासी कमल चौहान के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज है। इनके अलावा कटघर के दुर्गेश नगर निवासी संजय चौहान, विशाल और हरीश के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि नौ आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।