फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, मदरसा छात्र को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर में मंगलवार सुबह 10:30 बजे प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान मदरसे में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र को गोली मार दी जिसमें वह घायल हो गया। छात्र घर के पास हो रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंचा था। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मैनाठेर के गागन वाली मैनाठेर निवासी मो. राशिद के घर के पास स्थित प्लाॅट को लेकर मो. अजहर और बाबू के बीच विवाद चल रहा है। मो. राशिद ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे प्लॉट में अजहर और बाबू पक्ष के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान बाबू, उसके भाई जुबैर, राजा और यूसुफ तमंचे और सरिया लेकर प्लॉट में पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। मौके पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए थे। इसी दौरान मो. राशिद की पत्नी शायरा और मां सईदा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया। इसी दौरान मदरसे से लौट रहा मो. राशिद का 12 वर्षीय बेटा फैजान भी वहीं रुक गया। आरोप है कि बाबू ने फैजान को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद तमंचे उसकी जांघ में गोली मार दी जिसमें वह घायल हो गया। करीब आधे घंटे तक आरोपी फायरिंग और पथराव करते रहे। लोगों ने पुलिस कोे सूचना दी तो हमलावर मौके से भाग गए। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी बाबू, जुबैर, यूसुफ और राजा के खिलाफ जानलेवा हमले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-
वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे आरोपी
मुरादाबाद। गागन वाली मैनाठेर में मंगलवार सुबह जिस समय दो पक्षों में फायरिंग चल रही थी तब कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें आरोपी हाथ में तमंचा लेकर दौड़ते और फायरिंग करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें