फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिवाली पर दस जगह लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली पर रविवार को सुबह से लेकर देर रात तक जिले में दस जगह आग की घटनाएं सामने आई हैं। सिविल लाइंस के हरथला हिमगिरी कॉलोनी में एक मकान में आग लगी जबकि कटघर के लाजपत नगर में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। पटाखों की चिंगारी से यह आग लगी हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सूचना मिली कि सिविल लाइंस के हरथला हिमगिरी कॉलोनी निवासी नितिन सक्सेना के मकान में आग लग गई है। सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर बुला ली गई है। इसके बाद टीम आग बुझाने में जुट गई। सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर ममटी में रखे सामान में आग लग गई थी। जिस पर काबू पा लिया गया। इसके बाद ही मकान मालिक और आस-पड़ोस के लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा कटघर थानाक्षेत्र के मकबरा दर्जी वाली गली में मुमताज हुसैन की कपड़े की दुकान है। दुकान की ऊपरी मंजिल पर लकड़ी का कबाड़ रखा था। रविवार को पटाखे की चिंगारी से कबाड़ में आग लग गई। सूचना मिलने दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। कटघर क्षेत्र के लाजपत नगर में कबाड़ के गोदाम में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार सुबह से देर रात तक जिले में दस जगह आग लगने की सूचना मिली थी। हमारी टीमें अलर्ट थी और तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें