फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिवाली पर पटाखों और दिए से मां-बेटी समेत 20 झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली पर अलग-अलग क्षेत्रों में पटाखे और दिए से मां-बेटी समेत 20 लोग झुलस गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी निवासी कार्तिक(30) रविवार की रात करीब नौ बजे पटाखा बम तोड़ रहा था। इसी दौरान पटाखा फट गया। इससे कार्तिक का हाथ झुलस गया। कार्तिक की चीख-पुकार सुनकर परिजन आ गए। वह उसे निजी अस्पताल ले गए और उपचार कराया है। इसके अलावा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के देव विहार कॉलोनी निवासी इशा दिवाली पर अपने घर में दिए जला रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी दिए के पास चली गई। जिससे वह आग की चपेट में आ गई। जिसमें वह झुलस गई। इस दौरान उनकी छह वर्षीय बेटी दिविशा भी झुलस गई। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बेटी के कपड़ों में लगी आग बुझाने के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए और उपचार कराया है। अवंतिका कॉलोनी निवासी अवनीश कुमार रविवार की रात करीब 11 बजे पटाखा जला रहा था। इसी दौरान पटाखा फट गया। जिससे अवनीश के हाथ की उंगली जख्मी हो गई। इसी तरह अलग-अलग क्षेत्र में पटाखे और दिए से जलने के 16 और मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें