फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शहीद एक्सप्रेस में आग... कुशीनगर का यात्री लखनऊ से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस से गंधक और पोटाश ले जा रहे कुशीनगर के यात्री दीपक को आरपीएफ ने लखनऊ में ट्रेन से उतारकर गिरफ्तार कर लिया। पहले आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया गया था। लेकिन जांच में गंधक और पोटाश से आग लगने की बात सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में कुशीनगर निवासी यात्री दीपक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सीट नंबर 66 और 67 पर सवार थे। वह हरियाणा के गोविंदगंज से गोरखपुर जा रहे थे। ट्रेन रात करीब 11.15 बजे नगीना के पास पहुंची थी तभी उनकी सीट के बराबर में रखे बैग से धुआं उठने लगा। इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया था।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक ट्रेन रात करीब 2:45 बजे मुरादाबाद पहुंची। जहां आरपीएफ की टीम ने कोच की जांच पड़ताल की। इस दौरान दीपक के बैग में पोटाश-गंधक और बच्चे वाली गन मिली। प्रारंभिक जांच में आग की वजह शॉर्टसर्किट आई थी। इसके बाद आरोपी दीपक को मुचलके पर छोड़ दिया गया। बाद में फोरेंसिक टीम ने शॉर्ट सर्किट की बजाए बैग में भरे पोटाश और गंधक से कोच में आग लगने का कारण माना। इसकी सूचना मुरादाबाद आरपीएफ ने लखनऊ को भेज दी। शनिवार सुबह 10:19 बजे ट्रेन लखनऊ पहुंची तो आरोपी दीपक को कोच से उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रविवार सुबह मुरादाबाद लाया गया। जहां कोर्ट पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में आग लगने के मामले में आरोपी दीपक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपना पक्ष रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट में रखेगा।
000
आरोपी का दावा, खेतों में जानवरों को भगाने के लिए ले जा रहा था गंधक-पोटाश
मुरादाबाद। आरपीएफ के मुताबिक आरोपी दीपक हरियाणा के गोविंदगंज में खेतों में मजदूरी करता है। जहां जानवरों को भगाने के लिए गंधक और पोटाश का इस्तेमाल किया जाता है। आरोपी ने आरपीएफ को बताया कि बचे गंधक और पोटाश को घर ले जा रहा था। इसका इस्तेमाल खेतों से जानवरों को भगाने के लिए करता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें