दिल्ली हाईवे पर लोधीपुर राजपूत स्थित सीएनजी पंप के पास रखे फाइवर पाइप और फाइवर तार में अचानक आग लग गई। इस हादसे से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक आग की वजह से हाईवे पर यातायात बंद रहा।
आग पर काबू तो लिया गया। लेकिन तब तक करीब चालीस लाख रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दिल्ली रोड पर रिलायंस जियो कम्पनी के 4 जी नेटवर्क के फाइवर तार बिछाने कार्य चल रहा है। दिल्ली हाईवे पर सीएनजी पंप के पास तड़का ढ़ाबे पर भारी मात्रा में कंपनी के अफसरों ने पाइप और तार रखवाया था। गुरुवार को करीब चार बजे अचानक इन पाइपों में आग लग गई।
कुछ ही देर में आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। भीषण आग से इलाके काफी फैल गई। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दे दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर आ गई और एक घंटे में जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर ट्राफिक को एक ओर चला दिया गया था। यह पाइप शैली कंस्ट्रशन कम्पनी के हैं।
कंपनी के स्वामी शैली चौधरी ने बताया कि उनके पास रिलायंस जियो कम्पनी से मोबाइल नेटवर्क 4 जी करने के लिए ठेका मिला हुआ था। वह तार जमीन के नीचे पाइप डालकर उसके अंदर फाइवर की तार डालने का काम कर रहे थे। यह पाइप रात ही आकर यहां पर लाया गया था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी उनके पास नही है। एसओ तेजेन्द्र यादव ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।